छत्तीसगढ के मेडिकल कॉलेजों पर मंडराया खतरा, मान्यता हो सकती है रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मेडीकल कॉलेजों पर मंडरा रहा खतरा, छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज के तीन कॉलेजों की मान्यता रद्द हो सकती है। जी हां तीन नए मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर संकट मंडरा रहा है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल एजुकेशन का आवेदन रिजेक्ट कर दिया है। वहीं महासमुंद, कांकेर और कोरबा मेडिकल कॉलेज की मान्यता पर सवाल उठने लगे हैं।
दरसल मेडिकल कॉलेज की मान्यता होने का कारण यह बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के लिए पर्याप्त मात्रा में बेड की संख्या नहीं हैं।
आपको बता दें कि मार्च 2020 में छत्तीसगढ़ में तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति केंद्र सरकार ने दी थी। ये नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना कोरबा, महासमुंद और कांकेर जिलों में होनी है। भारत सरकार ने इस आशय का पत्र जारी किया था। उस समय तीन मेडिकल कॉलेज की एक साथ मंजूरी को राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही थी।



