छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने एक ग्रामीण का अपहरण के बाद की हत्या, 3 साल पहले की थी बेटे की हत्या


बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक ग्रामीण का अपहरण कर की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या कर उसके शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है , जिसमें मुखबीरी के आरोप में हत्या की बात लिखी है। 2 दिन पहले नक्सलियों ने ग्रामीण का अपहरण किया था, जिसके बाद आज उसकी हत्या कर दी है।



read also- CG Breaking: छत्तीसगढ़ में अब नहीं चलेंगे OLA, Uber और Rapido, जानें वजह…

दरअसल, दो दिन पहले नक्सलियों ने ईलमिड़ी के एक ग्रामीण का अपहरण कर किया था, जिसके बाद आज आईपेंटा के जंगल से ग्रामीण का शव बरामद किया गया है। शव के पास से एक पर्चा भी बरामद हुआ है, बता दें कि 3 साल पहले मृतक के बेटे की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी।



Related Articles

Back to top button