छत्तीसगढ़

गरियाबंद – सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खेलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध जुआ, सट्टा के विरूद्ध सिटी कोतवाली गरियाबंद की बड़ी कार्यवाही

प्रतीक मिश्रा- जिला गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) टीआर कंवर के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित जुआ सट्टा में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सार्वजनिक धुर्त अधिनियम की धाराओं के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने के सम्बंध में सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

इसी तारतम्य में सिटी कोतवाली गरियाबंद को एक औंर सफलता मिली हैं। जिसमें सिटी कोतवाली गरियाबंद में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल द्वारा थाना क्षेत्र में अपने मुखबीर को सक्रिय किया गया। मुखबीर के द्वारा सूचना दिया गया कि चंडी चौक गरियाबंद के पास रामदयाल सिंह के द्वारा अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखा जा रहा है।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित किया गया जिसके बाद रेड कार्यवाही कर आरोपी रामदयाल सिन्हा के कब्जे से गवाहों के समक्ष नगदी रकम 1,750, 01 नग सट्टा पट्टी पर्ची जप्त कर कार्यवाही किया गया। पुलिस ने कहा कि आगे भविष्य में भी जारी रहेगा। क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाही से आम जनता में उत्साह देखा गया।

Related Articles

Back to top button