छत्तीसगढ़मनोरंजन

जिम में सेक्सी वर्कआउट से मलाइका ने फैंस को बनाया दीवाना, बेहद हॉट और ग्लैमरस है अंदाज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जहां अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, वहीं अक्सर अपने आउटफिट की वजह से वह ट्रोल भी हो जाया करती हैं। इस बार भी मलाइका अपने जिम आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। इस वीडियो में मलाइका जिम के बाहर ट्रैफिक पुलिस के साथ पोज़ देती नजर आ रही हैं। मलाइका ने जिम के अंदर जाते वक्त स्पोर्ट्स ब्रा के ऊपर जैकेट पहन रखा था।

Image credit by Instagram

जिम से निकलती मलाइका का यह वीडियो फोटोग्राफर विरल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वर्कआउट करने के बाद मलाइका बाहर आती दिख रही हैं। मलाइका के कपड़ों को देखकर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट किए। एक ने लिखा, ‘इन्हें कोई कपड़े दो यार।‘एक ने लिखा, ‘ये हमेशा हाफ नेकेड होती हैं, कोई कपड़े लाकर दो।’ एक अन्य यूज़र ने ट्रोल करते हुए यहां तक कह दिया कि इन्हें भी पहनने की क्या जरूरत थी।एक अन्य यूज़र ने लिखा, ‘सच कहूं तो मैं इन बेकार के सिलेब्स से ज्यादा इन ट्रैफिक पुलिस के प्रति सम्मान महसूस करता हूं। मेरे लिए ये पुलिसमैन ही सिलेब्रिटी हैं।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को डिस्ट्रैक्ट मत करिए वर्ना वहां गाड़ियों की भीड़ लग जाएगी।’

Related Articles

Back to top button