छत्तीसगढ़

महासमुंद – शहरी इलाके में भालू घुस आने से मचा हड़कंप, एक को भालू ने नोचा, इलाके में मची अफरा तफरी

हरीश यादव महासमुंद – महासमुंद शहर में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई जब शहर के कुर्मी पारा में एक जंगली भालू घुस आया इतना ही नहीं भालू ने एक व्यक्ति के ऊपर हमला कर उसको नोच भी डाला। इलाकों में भालू को देखकर रहवासियों में अफरा तफरीी मच गई।

शहर में भालू घुसने की सूचना पर मौके पर वन विभाग का अमला पहुंचा और लगातार लोगों को भालू से दूर रहने की समझाइश दी बता दें कि शहर की पीटिय झार क्षेत्र में भालू घुस आया था जिसके बाद पिटिया झार से शंकराचार्य भवन बीटीआई रोड में भालू पहुंच गया था। उसके बाद भालू कुर्मी पारा में डेरा जमा कर बैठ गया। वन विभाग की टीम लगातार भालू को खदेड़ने की जद्दोजहद में जुटी रही जिसके बाद बीटीआई रोड में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पीछे कुएं में गिर जाने के बाद वन विभाग की टीम ने भालू को रेस्क्यू कर निकाला।

Related Articles

Back to top button