देश में तेजी से कम हो रहे कोरोना मरीज, साढ़े तीन लाख लोग हुवे स्वस्थ तो 3. 29 हजार नए मामले, जानें ताजा हालात
अब देश।में कोरोना वायरस के रोज के मामलों में कमी देखी जा रही है। हालांकि देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है और देश भर में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द कोरोना वायरस से जंग जीती जा सके। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के तीन लाख 29 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
बीते 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 3 लाख 29 हजार 491 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 1 दिन में 3 हजार 879 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 दिन में 3 लाख 55 हजार 851 लोग कोरोना वायरस को मात देकर घर लौट आये हैं। देश में अब कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,29,92,039 हो गयी है। अब तक 1,90,21,313 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,50,027 हो गयी है। साथ ही आपको बता दें कि देश में अभी 37,10,900 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
बता दें कि देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है। लेकिन, महाराष्ट्र में 31 मार्च के बाद सोमवार को कोरोना के एक दिन में सबसे कम 37,236 नए मामले दर्ज किए गए हैं।जिससे संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 51,38,973 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इसी अवधि में 549 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 76 हजार 398 तक पहुंच गई हैं।
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में 31 मार्च को 39 हजार 544 नए मामले सामने आए थे। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में सोमवार को 61 हजार 607 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। जिसके बाद इस संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 44 लाख 69 हजार 425 हो गई है। राज्य में फिलहाल 5 लाख 90 हजार 818 मरीजों का इलाज जारी है।




