inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – जनअदालत में नक्सलियों ने युवक की कर दी हत्या, नही थम रही नक्सली घटनाएं

छत्तीसग में नक्सली घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। बस्तर संभाग से लगातार नक्सली घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच अब कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सलियों ने जनअदालत लगा कर एक युवक की हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि मामला जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके का है। गुरुवार को नक्सलियों ने अंतागढ़ के गट्टाकाल जंगल में जनअदालत लगाया था। इस जनअदालत में नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान 40 से ज्यादा हथियारधारी नक्सली मौजूद थे। वहीं इस मामले पर जिले के एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की जानकारी मिले है।

Related Articles

Back to top button