छत्तीसगढ़

कोरोबा – कार की बोनट में घुसा था 12 फीट लंबा अजगर, विशालकाय अजगर देखकर उड़े लोगो के होश

कोरबा –  पिछले दिनों एक व्यक्ति की स्कूटी के केबिनेट के अंदर सांप घुस गया था, जिसे बहुत सावधानी के साथ स्नैक कैचर ने निकाला था। मंगलवार को एक व्यक्ति के घर पर रखी कार के बोनट के अंदर विशालकाय अजगर घुस गया। वहां बोनट के अंदर जा कर फंस गया था और छटपटाने के साथ साथ जोर- जोर से सांसें ले रहा था। वाहन मालिक ने स्नैक कैचर को इस बारे में जानकारी दी और फिर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद करीब 12 फीट लंबे अजगर को कार की बोनट से बाहर निकाला गया। इतने विशाल अजगर को देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

शहर के दादर क्षेत्र के रहने वाले अजय रोज की तरह घर पहुंचे और अपनी कार को आंगन में खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद बाड़ी की ओर से एक विशाल अजगर को उन्होने घर की तरफ आते देखा। यह देख उसके परिजन घबरा गए। कुछ समझ पाते इससे पहले ही अजगर आंगन में खड़ी कार में जा घुसा। अजय ने स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी को इसकी जानकारी दी। बिना देरी किए वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। इसके बाद अजगर को कार की बोनट से बाहर निकालने के लिए मशक्कत शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button