छत्तीसगढ़
बिलाईगढ़ क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना 4 बदमाशो ने 2 लोगो को किया घायल – cgtop36.com

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – थाना भटगांव अन्तर्गत ग्राम चुरेला के पास 4 बदमाशो ने सामूहिक रूप से मिलकर मोटरसायकल में जा रहे 2 लोगो पर चाकू बाजी कर घायल कर दिया। बदमाशों ने मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों पर प्राण घातक हमला,किया है।
वहीँ घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने एक बदमाश को पकड़ कर भटगांव थाने में किया सुपुर्द,, भटगांव थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी के कब्जे से एक चाकू तथा पंच नामक हथियार जप्त किआ गया है।



