क्राइमछत्तीसगढ़

स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं भखारा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है भखारा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की स्कूल जा रही थी। इसी दौरान कमल उर्फ पप्पू देशमुख उसे जबर्दस्ती अपने साथ अपहरण कर ले गया। वहीं नाबालिग के घर नहीं आने पर परिजनों ने काफी पता तलाश किया फिर भी नाबालिग का कोई पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद परिजनों ने भखारा थाना पहुँच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की पता तलाश की। जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को कमल देशमुख के पास से बरामद किया। पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताई की आरोपी ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button