छत्तीसगढ़

एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर… |


महासमुंद। पुलिस अधीक्षक IPS धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारी / कर्मचारियों को ट्रांसफर किया है. इस आदेश से छह उप निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक प्रभावित हुए हैं. सभी को तत्काल पदस्थापना के आदेश दिए गए हैं.

ट्रांसफर आदेश से प्रभावित होने वालों में उप निरीक्षक विनोद कुमार कश्यप को रक्षित केन्द्र महासमुंद से बुंदेली चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक मानसिंह को रक्षित केन्द्र महासमुंद से सिरपुर चौकी प्रभारी, उनि असरार अली थाना सरायपाली से थाना महासमुंद, उनि सिद्धार्थ मिश्रा को रक्षित केन्द्र महासमुंद को थाना सरायपाली, उनि रविन्द्र कुमार ध्रुव रक्षित केन्द्र महासमुंद से थाना पिथौरा, उनि बालमुकुंद साहू को थाना पिथौरा से रक्षित केन्द्र महासमुंद स्थानांतरित किया गया है.

read more- CG Weather Update: इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट…

इसी तरह सउनि सुशील शर्मा थाना खल्लारी से थाना तेन्दूकोना, सउनि शिव कुमार प्रसाद थाना कोमाखान से थाना महासमुंद, सउनि कार्तिक राम रात्रे को रक्षित केन्द्र ‘महासमुंद से थाना कोमाखान, सउनि पंकज बाघ को रक्षित केन्द्र महासमुंद से थाना खल्लारी, प्रधान .आरक्षक भागवत प्रसाद मिरी को थाना तुमगांव से थाना महासमुंद स्थानांतरण संशोध‍न उपरांत थाना पटेवा किया गया है.

Related Articles

Back to top button