छत्तीसगढ़
महासमुंद – तेज रफ्तार बाइक टकराई पेड़ से दो युवकों की मौके पर मौत, गरियाबंद के रहने वाले थे युवक

हरीश यादव महासमुंद – महासमुंद जिले में खल्लारी इलाके में दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मोटरसाइकिल एक पेड़ से टकराई। घटना में दो युवक जो गरियाबंद जिले के रहने वाले उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार खल्लारी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम धरमपुर के पास मोटरसाइकिल से स्वयं अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट होने से घटनास्थल पर मोटरसाइकिल में सवार दो युवक की मृत्यु होने की सूचना मिली है। धरमपुर के गांव वालो के बताएं अनुसार ये दोनों लोग गोंदला बाहरा जिला गरियाबंद के रहने वाले हैं।




