छत्तीसगढ़

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची कांकेर , कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर किया स्वागत


भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज कांकेर पहुंची है। कांकेर पहुंचने पर युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली के माध्यम से परिवर्तन यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए आमसभा स्थल लाया गया। सभा स्थल में परिवर्तन यात्रा के कांकेर के मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया, सांसद मोहन मण्डावी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर सभा शुरू की गई।

Read also..गरियाबंद – अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित होने के बाद काम पर लौटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं मिली ज्वाइनिंग.

आमसभा को सम्बोधित करते प्रेम प्रकाश पांडेय ने सरकार पर प्रहार करते कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट, घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा ने ये परिवर्तन यात्रा निकाली है। भारी बारिश के बीच भी ये उमड़ी भीड़ बताती है कि कांग्रेस के सरकार से जाने का वक्त आ चुका है। झूठे वादों के बुनियाद पर खड़ी ये भूपेश बघेल की सरकार अब दोबारा आने वाली नहीं है। इस सरकार से युवा, किसान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, आम जनता खुश नहीं है।



Related Articles

Back to top button