छत्तीसगढ़

कालीचरण की जेल से रिहाई, समर्थकों में भारी उत्साह – cgtop36.com


राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कालीचरण की जेल से रिहाई हो गई है. कालीचरण रायपुर केंद्रीय जेल में 94 दिनों से बंद थे. रिहाई होते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला.

कालीचरण जेल से छूटते ही देवी-देवताओं के दर्शन करने पहुंच गए. कालीचरण सबसे पहले जेल परिसर के बाहर दुर्गा मंदिर का दर्शन किया, उसके बाद आकाशवाणी चौक स्थित मां काली के मंदिर, स्टेशन रोड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर और फिर पुरानी बस्ती स्थित मां महमाया के दरबार पहुंचकर मंत्रों उच्चारण के साथ आरती की. इस दौरान कालीचरण के समर्थक और कई राजनैतिक पार्टियों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात भी की.

स्टेशन रोड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में कालीचरण बाबा ने LALLURAM.COM के संवाददाता शिवम मिश्रा से खास बातचीत की. इस दौरान कालीचरण ने कहा कि मैं मां काली का भक्त हूं. जेल के अंदर रहूं या बाहर मां काली और उनका आशीर्वाद मेरे साथ है.

जेल में बंद रहा, मेरे साथ षडयंत्र हुआ या कुछ और वो नहीं पता है. भविष्य में कालीचरण की राजनीतिक संभावनाओं पर उन्होंने दबी जुबान से सहमति जताते हुए कहा कि मां काली का जो इशारा होगा, उसी रास्ते पर बस बढ़ते जाएंगे. हमारा उद्देश्य केवल हिंदुत्व को एकजुट करना है.

धर्म संसद के दौरान राष्ट्रपिता पर की गई अपमानजनक टिप्पणी पर अब कितना अमल है, इस सवाल पर उन्होंने पूर्व की बातों पर इशारा करते हुए कहा कि मैं गिरफ्तारी से पहले ही सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपना विचार रख चुका था, और वो वीडियो सभी के पास पहुंच चुका था.



Related Articles

Back to top button