
कुरूद। अवैध शराब परिवहन करते एक 1 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से 95 पौव्वा सीलबंद देसी मदिरा जब्त की है। दरअसल थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बोरसी से भोथा की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा है। सूचना की तस्दीक कर स्टाफ को रवाना किया गया। मगरलोड पुलिस स्टाफ ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम भोथा-दोनर रोड पुल के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में सफेद बोरी रखकर आते दिखाई दिया
READ ALSO – जशपुर – टाँगरगांव स्टील प्लांट मामले में आया नया मोड़, कलेक्टर ने जनसुनवाई को किया स्थगित..
इसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में सफेद रंग की बोरी के अंदर दो कार्टून में 95 पौव्वा देसी मदिरा मसाला सीलबंद, कीमती 9500 रुपए बरामद की। अवैध शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना नाम शिवकुमार साहू निवासी दरगहन बताया। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



