जरा हटके

गर्लफ्रेंड के लिए अजीबो गरीब शर्त के साथ दिया युवक ने विज्ञापन, पढ़ने वाले भी चकरा गए


दुनिया में अलग-अलग किस्म के लोग पाए जाते हैं. कुछ लोगों ऐसे होते हैं जिन्हे अपने लिए पार्टनर आसानी से मिल जाते हैं, तो कुछ लोगों को इसके लिए मशक्कत करनी पड़ती है. इसके लिए वो पार्टी में जाते हैं या फिर अब तो डेटिंग साइट पर भी अपने प्रोफाइल डालते हैं. बावजूद इसके जिन्हें पार्टनर नहीं मिल पाता, वो विज्ञापन देकर भी अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढते हैं. सुनने में ये काफी अजीब है, लेकिन 2 लड़कों ने ऐसा ही किया है.

ऐसा नहीं है कि इन लड़कों की कोई लड़की दोस्त ही नहीं है. दरअसल इनके लिए गर्लफ्रेंड ढूंढने का अजीबोगरीब मिशन उसी ने शुरू किया है. वे इसके तहत ऐसी लड़कियां ढूंढ रहे हैं, जो महीने के 2 लाख रुपये लेकर उनके लिए गर्लफ्रेंड बनने की नौकरी करें. दिलचस्प तो ये है कि उन्हें इसके लिए एप्लिकेशन भी मिल रहे हैं.

चीन का लड़का और थाई की लड़की की मांग
गर्लफ्रेंड की तलाश में जुटे दोनों लड़के चीन के रहने वाले हैं, जबकि उनकी दोस्त खुद थाईलैंड की निवासी है. उसने ओके माई माई (Ok Mai Mai) नाम के फेसबुक पेज से अपने दोस्तों के लिए गर्लफ्रेंड ढूंढने का मिशन शुरू किया. उसने एक जॉब पोस्ट डालते हुए लिखा है – ‘मेरे दो चीनी दोस्तों को गर्लफ्रेंड की तलाश है. गर्लफ्रेंड की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए. गर्लफ्रेंड को बतौर सैलरी 2.16 लाख रुपए मिलेंगे. अगर उन्हें आपका काम पसंद आया तो इससे भी ज्यादा मिल सकता है. वे दोनों ही मेरे दोस्त हैं और अच्छे लोग हैं.’

रखी ये शर्तें
इस नौकरी के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं. बताया गया है कि इस नौकरी के लिए इच्छुक कैंडिडेट किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं करती हो और न ही किसी तरह की समस्या से जूझ रही हो. उसे चीनी भाषा आनी चाहिए और वो अपने काम में अच्छी हो. जब से ये पोस्ट डाली गई है, तब से तमाम लड़कियों ने इसके लिए एप्लाई किया है. कई यूज़र्स ने कमेंट में भी अपने चीनी भाषा के ज्ञान को दिखाया. The Thaiger की रिपोर्ट के मुताबिक इस नौकरी के लिए कैंडिडेट चुन लिया गया है और पोस्ट हटाई जा चुकी है.





Related Articles

Back to top button