जिंदल पावर लिमिटेड प्लांट के राख से लोगों का जीना मुहाल, दर्जनों गांव धुआं-धुआं, आंख मूंद बैठा प्रशासन

जिले में अधिकतर पॉवर प्लांट है, जो कोल बेस्ड है। जिनसे भारी तादाद में राख निकलती है और गर्मियों के मौसम में हवा के रास्ते लोगों के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि उद्योगों से शहर की आर्थिक स्थिति में बदलाव हुआ है। लेकिन उससे कहीं ज्याद लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। गर्मियों के दिनों में निकलने वाले राख सबसे बड़ा मुद्दा है। राख जिस गति से उड़ रहा है
इस प्रकार से ग्रामीणों की आंख में काफी परेशानिया होती है। राख उड़कर सीधा लोगों के घर तक पहुंच रहा है। इस ग्रामीण में हालात बेहाल हो गया है। धूल और राख ने लोगों को बीमार कर दिया है। इसमें जिंदल पावर लिमिटेड डेम की राख से इलाका धुआं-धुआं हो गया है ताजा मामला कोल ब्लॉक तमनार का है। जहां फ्लाई एस डेम से उड़ रहे धूल से स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे ही गर्मी के दिन आते है लोग इसके उड़ने वाले धुल से परेशान है।
बता दें कि यहां वर्षो से ग्रामीण इन परेशानियों को झेल रहे है। जैसे हीे तूफान आती है लोगों को फ्लाई एस डैम से उड़ने वाले धुल से परेशान हो जाते हैं। इसके राख उड़ने से घरों में अलग से परत जम गई। खाने के सामान, कपड़े सभी राख में संलिप्त हो गए। गांव राख की एक अलग चादर ओढ़े सा दिखने लगा। वहीं फ्लाई एस डैम के पास का तालाब भी फ्लाई एस के कारण बेकार हो चुका है। तालाब में अलग परत और मलबा जम चुका है।



