जशपुर- नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया युवक, करता रहा दुष्कर्म – cgtop36.com

जशपुर जिले के कोतबा चौकीक्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कोतबा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल यह पूरा मामला फरवरी महीने का है जब आरोपी युवक द्वारा कोतबा इलाके की एक नाबालिग लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाकर अपने साथ भगाकर ले गया और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था।
पुलिस ने किसी तरह नाबालिग को बरामद कर लिया और उसके बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, पुलिस से छिप कर भाग रहे युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।




