छत्तीसगढ़

जशपुर – सहपाठी लड़की से 12 साल तक बनाया युवक ने शारीरिक संबंध फिर किया शादी से इंकार – cgtop36.com


जशपुर – एक युवक को रेप के केस में गिरफ्तार किया गया है. आराेपी युवक पर अपनी स्कूल की सहपाठी लड़की से 12 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है. लंबे समय तक संबंध के बाद लड़की ने जब युवक से शादी करने कहा तो उसने इनकार कर दिया. इसके बाद लड़की ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का केस दर्ज करा दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जरूरी पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

जशपुर के थाना तुमला क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय पीड़ित युवती ने बीते 27 मार्च को थाने में लिखित शिकायत की. युवती ने बताया कि जब वह वर्ष 2010 में स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, उस दौरान उसी स्कूल में आरोपी गुरूदयाल पैंकरा भी पढ़ाई करता था. दोनों के मध्य बातचीत होती थी. 27 मई 2010 की रात्रि में आरोपी उसे अपने पास बुलाकर शादी कर पत्नी बनाने का झांसा देकर पहली बार दुष्कर्म किया. उसके बाद विभिन्न तिथियों में माह जुलाई 2021 तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता रहा. आरोपी गुरूदयाल पैंकरा वर्तमान में पीड़िता से बातचीत करना बंद कर दिया है एवं शादी करने से इंकार कर रहा है.

पुलिस के मुताबिक पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. प्रकरण की जांच के दौरान मुखबीर की सूचना पर पता-तलाश कर आरोपी गुरूदयाल पैंकरा को उसके निवास स्थल में जाकर घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया गया. आरोपी से पूछताछ करने पर उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया. प्रकरण में आरोपी गुरूदयाल पैंकरा उम्र 27 वर्ष निवासी अंबाकछार के विरूद्ध अपराध सबूत पाए गए. इसके बाद 28 मार्च को उसकी गिरफ्तारी कर ली गई. आरोपी फिलहाल न्यायिक रिमांड पर जेल में है.



Related Articles

Back to top button