जांजगीर – 18 वर्षीय युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर घर में आत्महत्या – cgtop36.com

शिवरीनारायण के बिलारी गांव में एक 18 वर्षीय युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर घर में आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिजन घर मे ही दूसरे कमरे में थे.अचानक युवती किसी को बिना बताए कमरे में गई और दरवाजा बंद कर खुद को आग के हवाले कर लिया.
युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दरवाजे की कुंडी तोड़ कमरे में पहुंचे, लेकिन तब तक युवती पूरी तरह जल चुकी थी. उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों ने घटना की जानकारी शिवरीनारायण पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव का पंचनामा कराकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि मृतिका का नाम सोनिया सारथी है जो मजदूर परिवार से कुछ दिन पहले ही जम्मू कश्मीर से मजदूरी कर वापस आये थे परिवार में मृतिका के मां बाप तीन बहन और दो भाई है. फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है. प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या लग रही है. युवती ने क्यों आत्महत्या की इसकीं जांच की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.




