छत्तीसगढ़

डीजल चोरी करने एवं खरीदने वाले आरोपी गए जेल, भाटापारा का मामला

कुश अग्रवाल पलारी – प्रार्थी संजय अग्रवाल निवासी भाटापारा द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19/02/ 2021 को रात्रि में नारायण इंडस्ट्रीज के सामने सूरजपुरा रोड भाटापारा से प्रार्थी के वाहन क्रमांक CG 04 J 2933 से ड्राइवर अश्वनी बंजारे द्वारा 60 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया है।

सूचना पर धारा 381 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना में आरोपी अश्वनी बंजारे को थाना लाकर पूछताछ किया गया जिसमें अपना अपराध स्वीकार करते हुए दिनांक घटना समय को उक्त वाहन ट्रक से डीजल चोरी करना स्वीकार किया था उसे ग्राम चमारी के अर्जुन सिंह घृतलहरे को ₹ 2500 में बेचना बताया।

आरोपी की निशानदेही पर अर्जुन घृतलहरे से चोरी का डीजल और आरोपी अश्वनी बंजारे से डीजल बिक्री रकम ₹ 2500 रुपए को जप्त कर प्रकरण में धारा 411 भादवी जोड़ी गई दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button