छत्तीसगढ़

जगदलपुर : सड़क दुर्घटना में युवा कांग्रेसी नेता की मौत, दोस्त की हालत गंभीर, इलाके मे मातम का माहौल…

भीषण सड़क हादसे में कार चला रहे एक युवक की मौत हो गई, वही, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला मंगलवार रात परपा थाना का है, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक और युवक विशाल राजू की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि मृतक युवा कांग्रेस नेता सन्नी चौहान है। वह सुकमा के तोंगपाल का रहने वाला था। मामले की जानकारी देते परपा टीआई बीआर नाग ने बताया कि तोंगपाल निवासी सन्नी चौहान अपने दोस्त विशाल राजपूत के साथ निजी काम से जगदलपुर आए हुए था। देर रात करीबन 12:30 बजे दोनों अपनी वाहन सीजी 18 एम 4044 में सवार होकर वापस तोंगपाल जा रहे थे। इसी दौरान दशरू ढाबा के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में सन्नी चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विशाल राजू गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतक के शव और घायल युवक को वाहन से बाहर निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने घायल युवक को मेकॉज में भर्ती कराया है।

Related Articles

Back to top button