छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्यप्रदेश राज्य के बीच संचालित अंतर्राज्यीय बस सेवा स्थगित

जशपुरनगर – कोरोना वायरस कोविड 19 के व्यापाक संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम हेतु परिवहन आयुक्त मध्यमप्रदेश ग्वालियर के आदेश द्वारा मध्यप्रदेश राज्य में छत्तीसगढ़ से जाने वाले तथा अपने वाले बसों का संचालन 07 अप्रैल 2021 से 15 अपै्रल 2021 तक की अवधि के लिए स्थगित किया गया है। 

छत्तीसगढ़ राज्य से मध्यप्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश करने वाले अंतर्राज्जीय अनुज्ञाओं एवं अखिल भारतीय परमिट अनुज्ञाओं से आच्छादित ऐसे समस्त यात्री बस का संचालन से उक्त अवधि हेतु तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। साथ ही मध्यप्रदेश की सीमा से छत्त्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले उक्त अनुज्ञाओं पर आच्छादित समस्त वाहन का प्रवेश स्थगित किया गया है। 

Related Articles

Back to top button