डरा-धमकाकर मासूम को बनाया हवस का शिकार, नाबालिग के मां बनने के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार |

गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां रेप की शिकार हुई एक नाबालिग मां बन गई. इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
read also..CGNews – तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई महिला की मौत, 2 घायल
अमलीपदर थाना प्रभारी महेश साहू ने बताया कि रविवार को पीड़िता को साथ लेकर आए परिजनों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई. इस मामले में पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 26 वर्षीय युवक जय राम यादव के खिलाफ 376(2)(6), 376(3) आईपीसी और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता एसटी वर्ग से होने के कारण दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस मामले में अत्याचार की धारा भी बढ़ा सकती है. मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है।
read also..CG News: तालाब में डूबने से गई युवक की जान, पुलिस जांच में जुटी…
पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने डरा-धमका कर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया. आरोपी पहले से शादीशुदा है, वह एक बच्चे का पिता भी है. आरोपी ने नाबालिग को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और लगातार उसके साथ ज्यादती करता रहा। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसका देशी इलाज कराते रहे, लेकिन 6 दिन पहले नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया तो पूरा परिवार सदमे में आ गया. इस घटना के बाद एक सामाजिक बैठक हुई. जिसमें पीड़ित परिवार ने समाज की राय के बाद रविवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।




