छत्तीसगढ़
भारत की कृषि स्वतंत्रता पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार- विष्णु लोधी
डोंगरगढ़ – जेसीसीजे के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णु लोधी ने किसानों के हित में अपनी आवाज़ बुलंद की है। इस बार उन्हीने किसान विधेयक पर अपनी बात रखते हुए कहा कि किसान_विधेयक MSP (समर्थन मूल) के सुरक्षा कवच से किसानों को वंचित करने और कुछ चुनिंदे उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने का अंतराष्ट्रीय षड्यंत्र है। इस विधेयक के पारित होने के बाद भारत के किसान ईस्ट इंडिया कम्पनी जैसे बड़े-बड़े विदेशी कॉर्परेशन की ग़ुलामी करने पे फिर मजबूर हो जाएँगे।
अब विदेशी कम्पनियाँ तय करेंगी की किसानों को क्या फसल उगानी है और कितने दाम पर उसे बेचना है।ये भारत की कृषि-स्वतंत्रता पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार है। #farmersbill के छत्तीसगढ़ के किसानों पर दुष्प्रभाव पर चर्चा करने राज्य सरकार विधान सभा का तत्काल विशेष सत्र बुलाना चाहिए।



