छत्तीसगढ़

अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में कर्मचारी बैठे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप


कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – रावन स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के गुमा माइंस में संदीप इंटरप्राइजेज कम्पनी के अंतर्गत काम करने वाले चालक, मशीन ऑपरेटर और हैल्पर ने चालक कल्याण संघ के आव्हान पर सुरक्षा और निर्धारित वेतनमान समेत अपनी आठ सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिनों से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गये है ।

चालक संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और चालकों ने बताया कि कम्पनी में हम चालाक एवम मशीन ऑपरेटर लगभग चार वर्षो से लगातार हम गाड़ी चला रहे हैं लेकिन कम्पनी के द्वारा हमे उसका सही मानदेय नही मिलता और पैसा समय पर नहीं मिलता न ही हमे बोनस मिलता है।

उन्होंने आरोप लगाया है कि गुमा माइस में गाड़ी रखने एवम पीने के लिए ठीक से पानी तक की व्यवस्था नहीं है हम पत्थर खदान में गाड़ी चलाते है लेकिन हमारे सुरक्षा के लिए न ही जूता देते है और न ही हेलमेट। कर्मचारियों ने कहा कि हमे अगर प्लांट अंदर जाना होता है तो अपने पैसे से या किराए से हेलमेट जूता लेना पड़ता है हमारे मेहनत का पूरा पैसा एक साथ हमारे अकाउंट में आना चाहिए और हम सभी चालको का epf और esic भी नहीं मिलता वो मिलना चाहिए हम चालक आप के यहां कई साल सेवा कर रहे हैं फिर भी हमारे कुछ साथियों को काम से निकाल दिया है उसे पुनः काम पर रखना चाहिए।

सुरक्षा और निर्धारित वेतनमान समेत अपनी आठ सूत्रीय विभिन्न मांगों को लेकर बलौदाबाजार जिला चालक संघ के आव्हान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है और मांग पूरी नही होने पर आगे भूख हड़ताल करने की बात भी कह रहे है । पुरे मामले पर कंपनी प्रबंधन की ओर से कुछ भी कहने कोई अधिकारी सामने नही आ रहा है।





Related Articles

Back to top button