छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, थाना प्रभारी ने गांव मोहल्ले में जाकर लोगों को कोरोना से बचने का उपाय एवं जानकारी दिए

प्रतीक मिश्रा – गरियाबंद जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने गांव मोहल्ले में जाकर लोगों को कोरोना से बचने का उपाय एवं जानकारी दिया आपको बता दें कि गरियाबंद जिले में लगातार कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन भी सतर्क है जिसके चलते थाना प्रभारी सत्येंद्र श्याम ने आज खुद ही कमान संभालते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर लोगों को बीमारी से बचने का उपाय बताएं एवं सभी से अपील की गई कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकले, सेनीटाइजर का उपयोग करते रहे एवं जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।

साथी थाना स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा भी विभिन्न ग्रामों में घूमकर कोरोना से बचाव उपायों के बारे में लोगों को बताया जा रहा है इसमें सहायक उपनिरीक्षक संतराम साहू, इंदल साहू, रिजवान कुरैशी, मौजूद रहे वही लोगों ने थाना प्रभारी की पहल के देखकर थाना प्रभारी की बहुत सराहना की
डॉक्टर मनीष सिंहा, पंकज मांझी, चिराग ठाकुर, अविनाश भोसले, प्रतीक मिश्रा, सूरज तिवारी, ने इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button