छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अब 21 जून तक लॉकडाउन बढ़ा, फ़ैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर का आदेश

छत्तीसगढ़। कलेक्टर का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश । इससे पहले 11 जून को कलेक्टर ने जिले में लॉकडाउन को 14 जून तक के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन अब उस निर्देश को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है।

कलेक्टर ने आज आदेश देकर 21 जून को रात 12 बजे तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने का आदेश दिया है। कलेक्टर के निर्देश के मुताबिक सभी सिनेमा हॉल, पुल, थियेटर, वाटर पार्क और भीड़-भाड़ वाले स्थल बंद रहेंगे। स्कूल-कालेज भी छात्रों के लिए बंद रहेगा। हालांकि सुपर मार्केट, शापिंग मॉल, दुकानें, ठेला, सैलून, पार्लर, शराब दुकानें, शो-रूम और सब्जी मंडी रात 8 बजे तक खुलेंगे। क्लब, होटल रेस्टोरेंड से डिलेवरी रात 8 बजे तक होगी।

Related Articles

Back to top button