जमीनी विवाद में भाई ने लि भाई कि जान उतारा मौत के घाट, डंडे से सर पर किया ताबड़तोर वार, खून से लथपथ छोटे भाई की थमी साँसे |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोठीगाँव मे हत्या का मामला सामने आया है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद के पुराने मामले को लेकर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या करदी मृतक का नाम का नाम फूलसिंह ग्राम कोठीगांव का बताया जा रहा है
ग्रामीणों ने का कहना है की मृतक फूलसिंह 35 वर्ष और फूल कुमार 38 वर्ष दोनों सगे भाई है और दोनों भाइयो के बीच लम्बे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था अक्सर दोनों भाइयो मे लड़ाई होते रहता था
बुधवार देर रात छोटे भाई फूलसिंह घर मे था तभी बड़े भाई फूल कुमार शराब के नशे मे घर आकर अपने छोटे भाई के साथ विवाद करने लगा देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया की बड़े भाई ने पास मे पड़े डंडे से छोटे भाई के उपर डंडे से इतना वार किया की छोटा भाई खून से लथपथ होकर जमीन पर बेसुध होकर गिर गया और कुछ ही छड़ मे युवक ने दम तोड़ दिया
घटना की खबर गांव मे फ़ैलते ही घटना स्थल मे लोगो की भीड़ लग गई, ग्रामीणों ने आरोपी बड़े भाई को पकडे रखा है घटना के बाद परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है मृतक के दो बच्चे है,



