छत्तीसगढ़

राजधानी में युवती को होटल लेजाकर करता रहा रेप, ब्लैकमेल कर मांगा 01 लाख रूपये, वीडियो वायरल करने की देता था धमकी


रायपुर। रायपुर में युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल प्रथियां ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इफ्तार खान निवासी बूढ़ापारा पुरानी बस्ती रायपुर ने प्रथियां को थाना मौदहापारा स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर होटल वालों ने वीडियो बना लिया है, विडियो वायरल कर देंगे कहते हुए प्रथियां को ब्लैकमेल करते हुए उससे 10,000 रूपये लिए तथा इफ्तार खान बाद में भी प्रथियां के साथ लगातार दुष्कर्म करते हुए ब्लैकमेल कर 01 लाख रूपये की मांग कर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।



जिस पर प्रथियां की रिपोर्ट पर आरोपी इफ्तार खान के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 136/23 धारा 376, 384 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा आरोपी इफ्तार खान को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – इफ्तार खान पिता मोह. मुख्तार खान उम्र 22 साल निवासी बैकरपुर थाना मुस्तहरी जिला मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता-बूढ़ातालाब के पास पुरानी बस्ती रायपुर।

Related Articles

Back to top button