
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुई एफआईआर के विरोध में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के नेतृत्व में शहर के गांधी चौक में एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका गया।
Read Also – छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में सहायक संचालक के 10 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
इस दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि गरीब, शोषित वर्ग एवं किसानों की बुलंद आवाज़ छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा किये गए एफआईआर से यह प्रतीत होता है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खिसकने वाली है। उत्तरप्रदेश में जाकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी सरकार के किसान विरोधी नीतियों को उजागर किया है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार को देखते हुए योगी सरकार द्वारा दुर्भावना वश एफआईआर की कार्यवाही की गयी है।
Read Also – छत्तीसगढ़ – स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा, एम्बुलेंस लेकर पहुंचे पिकनिक मनाने, लोगों को नही होती उपलब्ध
नएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि अयोध्या से चुनाव लड़ने की बाते करने वाले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री को भारतीय जनता पार्टी ने अयोध्या से चुनाव न लड़वाकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को गोरखपुर से चुनाव लड़ाते हुए पहले ही उन्हें घर भेज दिया है। 10 मार्च को योगी आदित्यनाथ घर बैठ जाएंगे।



