छत्तीसगढ़

राजधानी में जलभराव की समस्या से निपटने नगर निगम ने कसी कमर, सफाई अभियान का महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण किया।

रायपुर।  बारिश आने से पूर्व जलभराव की समस्या से निपटने नगर निगम ने कमर कस ली है। ताकि बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति निर्मित ना हो। वहीं निगम जोन क्रमांक 3 क्षेत्र में आने वाले अरमान नाला की सफाई काराई जा रही है। सफाई अभियान का महापौर एजाज ढेबर ने निरीक्षण किया।

महापौर एजाज ढेबर ने सफाई अभियान को तेजी के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जलभराव क्षेत्र के गंदे पानी की सुगम निकासी का प्रबंधन करने को कहा गया।महापौर ढेबर ने 7 वार्डों में फैले अरमान नाला का विस्तारीकरण निर्माण कार्य शीघ्र जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा के लिए करने प्रस्तावित क्षेत्र में विस्तृत तकनीकी सर्वे प्रभावितों की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने समाज हित में प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के जोन 3 के जोन कमिश्नर को निर्देश दिए।महापौर ढेबर ने जोन कमिश्नर पाठक एवं जोन कार्यपालन अभियन्ता प्रधान को अरमान नाला विस्तारीकरण के विकास कार्य को शीघ्र ही ड्राइंग – डिजाइन एवं डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट ( डीपीआर ) तैयार करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।

आपको बता दें कि इस दौरान निगम एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा,आकाश तिवारी, पार्षद अमितेश भारद्वाज, कामरान अंसारी,पुरुषोत्तम बेहरा,जोन 3 के जोन कमिश्नर महेन्द्र पाठक, जोन कार्यपालन अभियन्ता चित्रसेन प्रधान आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button