छत्तीसगढ़

कोरिया – धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के कलेक्टर ने दिए निर्देश, केंद्रों का SP और कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कलेक्टर,एसपी ने किया मनेन्द्रगढ़ के चैनपुर धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण व किसानों से की चर्चा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर होगी कड़ी कार्यवाही

कोरिया नव पदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने धान खरीदी में तौल की शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए धान खरीदी केंद्र पहुँच कर अपने सामने वजन करवाया और समिति प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुवे धान खरीदी में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की बात कही।

इसके साथ ही कलेक्टर ने सुबह 8 बजे से खरीदी शुरू करने के निर्देश दिये। इस दौरान किसानों से खरीदी और भुगतान की जानकारी ली। वहीं अपने दौरे के दौरान कलेक्टर ने मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया और वहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेकर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान कोरिया एसपी प्रफुल ठाकुर,जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button