छत्तीसगढ़
रायपुर – पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रायपुर में पत्नी से मारपीट के बाद पति ने फांसी लगा ली। मृतक का नाम देवकुमार ध्रुव (उम्र 45 वर्ष) है। जानकारी के अनुसार, मृतक और उसकी पत्नी दुलारी बाई का मंगलवार शाम को विवाद हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह घटना डीडीनगर थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि रायपुरा निवासी देवकुमार ध्रुव (उम्र 45) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पिछले दिन भी उनके बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक देवकुमार ध्रुव एक मजदूर के रूप में काम करता है। मृतक भी नशे का आदी था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी दुलारी बाई से पूछताछ की जा रही है।



