छत्तीसगढ़

नशे के सौदागरों को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 लाख की चरस खपाने की थी तैयारी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बड़ी मात्रा में चरस पकड़ाया है. कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर लगभग 4 किलो का चरस बरामद किया है. जब्त चरस की कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चरस के साथ दो आरोपी आकाश अग्रवाल और सोहैल खान को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है. दोनों आरोपी नेपाल से माल लाकर रायपुर में खपाया करते थे. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद आईजी ने 30 हजार और एसएसपी ने 10 हजार इनाम देने की घोषणा की. पूरे मामले का खुलासा एसएसपी आरिफ शेख ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button