Breaking News

अंबिकापुर – मजदूरी करने आई महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार


अंबिकापुर। मध्य प्रदेश से अपने एक साथी के साथ अंबिकापुर मजदूरी करने आई महिला के साथ गैंगरेप जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के द्वारा कोतवाली थाने में दी गई शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 लोग अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

पूरे मामले में सरगुजा पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने बताया कि ई रिक्शा में बैठाने के नाम से कुछ लोगों ने महिला को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।





Related Articles

Back to top button