किसान अब ‘मेघदूत‘ एप के माध्यम से से मौसम का पूर्वानुमान प्राप्त कर सकते है। इसके लिए भारत सरकार की वैज्ञानिकों ने मेघदूत एप तैयार किया है। भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग द्वारा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय आई.सी.आर.आई.एस.ए.टी. एवं आई.सी.ए.आर. के संयुक्त तत्वाधान में किसानों के हित में ’मेघदूत’ नामक मोबाइल एप विकसित किया गया है।
इसके माध्यम से किसानों को अपने जिले के लिए आगामी पांच दिवस के मौसम का पूर्वानुमान तथा मौसम आधारित कृषि सलाह की जानकारी प्राप्त होती है। इस एप को आसानी से स्मार्ट फोन के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। एप से संबंधित सभी छोटी-बड़ी जानकारियां विस्तार से बताई जा रही है।
जिसके माध्यम से कृषक मौसम के अनुरूप अपने फसलों एवं खेती का प्रबंधन कर सकते हैं। मेघदूत एप को डाउनलोड करने हेतु अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड किया जा सकता है।
इस एप के माध्यम से मौसम संबंधी चेतावनी, वर्षा, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान, आर्द्रता, वायु की गति एवं दिशा आदि महत्पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।




