छत्तीसगढ़
भीषण सड़क हादसा : दो कारों में जोरदार टक्कर, एक की हालत गंभीर…

रायपुर। राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां सेरीखेड़ी में तेज रफ्तार दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क दुर्घटना में एक कार चालक बुरी तरह घायल हो गया है। कार चालक के सिर में गंभीर चोट आई है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि रान्ग साइड से कार चलाने की वजह से हादसा हुआ है। दोनों कारों में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।




