Big breaking – बलौदाबाजार मे भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर सहित ड्राइवर की जलकर मौत, टक्कर इतनी जबरदस्त कि वाहन में ही मौत

कुश अग्रवाल – अभी अभी बलौदाबाजार जिले से भीषण हादसे की खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रकाश इंडस्ट्री लिमिटेड चांपा से गर्डर लोड कर रायपुर की ओर जा रही ट्रेलर cg11 am 764 ने सुबह 4 बजे पलारी के आगे ग्राम कोदवा के पास रोड किनारे खड़ी ट्रक को पीछे से ठोकर मार दी जिससे ट्रेलर का चालक गाड़ी के केबिन में ही फस गया और ट्रेलर में आग लगने से बुरी तरह जलने से उसकी वाहन में ही मौत हो गई। चालक का शव इतनी बुरी तरह से जल है कि उसको पहचानना भी मुश्किल है।
बता दें कि बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना के अंतर्गत ट्रक ट्रेलर गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में ड्राइवर भी नही बच सका है। पलारी ब्लाक के कोदवा रायपुर रोड में यह हादसा सुबह 4 बजे हुवा है जहां ट्रक से आमने सामने के भिड़ंत के बाद आग लगने की घटना हुई है। बताया जा रहा हैं कि ट्रक में बड़े वाले ऐंगल लोड थे।
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया दो ट्रकों की आमने सामने भिड़ंत के बाद ट्रक में लोड एंगल टूट कर सामने आ जाने से ट्रक में आग लग गई आग इतनी भयावह थी कि ट्रक का चालक की ड्राइविंग सीट पर ही जलकर मौत हो गई।




