छत्तीसगढ़

होम गार्ड महिला ने आरक्षक पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, सूरजपुर का मामला

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक कांस्टेबल द्वारा एक महिला होमगार्ड से अनाचार का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से दुष्कर्म का रहा था। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है, जहां जिले के दसवीं बटालियन के आरक्षक राजेन्द्र पर महिला होमगार्ड ने पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अपने आरोप ने महिला ने बताया कि शादी की बात करने पर आरोपी हमेशा टाल जाता था और उसके बाद मिलाना बंद कर दिया। थक हारकर पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। आरोपी आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button