देश विदेश

प्रशासनिक सेवा अधिकारी ने ट्रेन से कूद कर दी जान

जयपुर। राजेस्थान के शहर करधनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह राजस्थान प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने

ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर के गांधी नगर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग में तैनात आरएएस अधिकारी मोहन सिंह चारण (54) का शव सोमवार सुबह कनकपुरा फाटक के पास रेल पटरी पर मिला। उन्होंने बताया कि अधिकारी की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने खुद के अवसाद में होने और किसी को परेशान नहीं करने की बात लिखी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वह आज सुबह घूमने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button