छत्तीसगढ़

भारी वाहन की ठोकर, डेढ़ वर्षीय तेंदुए की मौके पर मौत

मगरलोड– भारी वाहन की ठोकर से मादा तेंदुवा की मौके पर ही मौत हो गई ,तेंदुवा का उम्र लगभग डेढ़ साल बताया जा रहा है। पूरा मामला वन परिक्षेत्र मगरलोड के अंर्तगत पठार से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल से होकर मगरलोड जाने वाली मार्ग का है।

बताया जा रहा है की बीते रविवार की रात को जब मादा तेंदुवा रोड़ पार कर रहा था तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे तेंदुवा का मौके पर ही मौत हो गई।

मोहदी वन परिक्षेत्र रेंजर पंच राम साहू ने बताया की मादा तेंदुवा की उम्र लगभग डेढ़ साल जिसकी वजन करीब 45 किलो का होगा वाहन की चपेट में आने की वजह से कान व सिर पर चोट आया है। घटना के बाद पंचनामा कर पीएम के बाद शव को पठार के डिपो में जलाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button