छत्तीसगढ़ में आज इन जगह पर हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
प्रदेश में एक बार फिर मौसम मेँ बदलाव हुआ है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से सुबह-सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ।बता दें कि मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक प्रदेश के कई जगहों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी समेत दुर्ग और बिलासपुर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं।
read also..घर से ले उड़े चोर सोने चांदी के जेवर, कसडोल पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
कुछ जगहों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग की माने तो दक्षिण से नमीयुक्त गर्म हवा आने से मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर बने सिस्टम का भी असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं अलर्ट जारी करते हुए दिनभर तेज हवा चलने और गरज-चमक से बारिश की संभावना जताई है।आप को बता दें कि बिलासपुर संभाग के पेंड्रा में न्यूनतम पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया। अमरकंटक में तापमान 15 डिग्री पहुंचा।




