CBSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमे 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीबीएसई 10वीं में 16 लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इस एग्जाम के लिए 21,86,940 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा में 16 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 21 मार्च के बीच हुई थी।