छत्तीसगढ़
बड़ी खबर – स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित, कोरोना का कहर फिर प्रदेश में बढ़ता हुवा

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव और राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव कल अंबिकापुर से देर रात रायपुर लौटे, उन्हें खांसी और हरारत की शिकायत थी तो उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया जिसमें पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं।
Read Also – क्या जशपुर में जमीन हड़पने का है चलन, मंत्री के बेटे के बाद पूर्व मंत्री के दामाद पर की गई शिकायत, कोरवा परिवार से जमीन हड़पने पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के खिलाफ हुई शिकायत
आपको बता दें कि अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढाती जा रही है। बताया जा रहा यही कि मंत्री जय सिंह अग्रवाल को भी कोरोना के बेहद कम प्रतिशत संक्रमण हैं। सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर घर पर ही उनका उपचार किया जा रहा है।



