मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय,आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी – cgtop36.com

मुन्ना पांडेय लखनपुर:- मुख्यमंत्री के सरगुजा दौरे से पूर्व अब स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड पर नजर आ रहा हैं जहां विकासखण्ड के विभिन्न कई ग्रामो में आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं।ज्ञात हो कि आने वाले दिनो में माननीय मुख्यमंत्री जी का दौरा कार्यक्रम छेत्र में होने वाला है जिसके मद्देनजर छेत्र के सिरकोतंगा, रजपुरी,सुदूर वनांचल छेत्र कुन्नी,अरगोती,बिनिया,पटकुरा आदि छेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बचे हुए आयुष्मान हितग्राहियो का कार्ड बनाया जा रहा है जिसके बाद अब लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड निर्माण की कवायद तेज हो गयी है।
गत 6 मई को ग्राम सिरकोतंगा,पूहपुटरा में खण्ड चिकित्सा आधिकारी डॉ पी एस मार्को के मार्गदर्शन में छूटे हुए आयुष्मान हितग्राहियो का कार्ड बनाया गया। ईस दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा 55 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाई वितरण की गई।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित अस्पताल स्टाफ मौजुद रहा।





