छत्तीसगढ़

पुलिस ने शिकायत के 3 घंटे के भीतर ही धर दबोचा, किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को


एक 15 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पलारी पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक ने नाबालिग से शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया था। नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने थाना पलारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री बीते गुरुवार 08 तारीख को सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजन ने अपहरण होने की आशंका जताई जिस पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए 3 घंटे के अंदर ही आरोपी रिखी राम पाल को गिरफ्तार किया गया। पलारी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 एवं पास्को एक्ट में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।



read also- CGNews – दो युवकों ने महिला से गैंगरेप कर की हत्या, कुएं से पानी भरने गई थी महिला



Related Articles

Back to top button