मध्यप्रदेश

चरित्र शंका में हंसिए से काट दी पत्नी की गर्दन, ससुराल आए पति ने कर दिया कांड


जबलपुर – चरित्र संदेह पर सुसराल गए युवक ने पत्नी की गर्दन पर हंसिये से हमला कर दिया। घायल महिला ने अस्पताल पहुंचने के पहले की दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़िए – सिर्फ अंडरवियर में सामने आई उर्फी जावेद, प्लास्टिक की चम्मच से बनाया दुपट्टा

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ बरेला थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि ग्राम काशी महगवां निवासी रितेश कुशवाहा ने अपनी बहन रानू का विवाह 15 साल पहले सुशील कुशवाह निवासी पनागर से किया था। जीजा उसकी बहन के चरित्र पर संदेह करता था। बहन अपने पति तथा दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। सोमवार की सुबह वो उसका पिता तथा छोटा जीजा खेत में खाद डालने चले गए थे। उसकी मां जानकी बाई सामने गोबर लेने गई थी।

यह भी पढ़िए – रामानंद सागर की परपोती साक्षी चोपड़ा का सेक्सी बिकिनी फोटो वायरल, बेहद हॉट नजर आ रही साक्षी

सुबह लगभग दस बजे बहन किचन में सब्जी काट रही थी। तभी उसके चिल्लाने की आवाज आई। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह किचन में गए थे तो देखा कि जीजा के हंसिया से बहन पर प्रहार कर रहे हैं। उन्होंने जीजा को रोककर घायल बहन को बरेला अस्पताल ले गये। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। मेडिकल ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।



Related Articles

Back to top button