छत्तीसगढ़
रेल्वे ट्रैक पर मिली लहूलुहान अर्धनग्न लाश, इलाके में फैली सनसनी पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़ खरसिया क्षेत्र से सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। वहीं लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस को सूचना दी गई है मौक़े पर खरसिया चौकी पुलिस मामले की जांच करने पहुंच रही है।
जानकारी के मुताबिक़ खरसिया स्टेशन के बगल साईड रेक पाइंट पर रेलवे ट्रैक पर उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लहूलुहान अर्धनग्न लाश मिली। लाश मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों में बातचीत का दौर शुरू हो चुका है। घटना आत्महत्या है या फिर और कुछ..?? रात को घटना हुई या फिर तड़के सुबह..?? यह सब अभी प्रश्न बने हुए हैं।फिलहाल अज्ञात युवक लाश मिली जिसकी अभी शिनाख्ती नहीं हो पाई है।




