छत्तीसगढ़

नक्सलियों के गढ़ में मिली पहली पोस्टिंग, जद्दोजहद के बाद बनी इस तरह आईएएस, जानिए रेना जमील की कहानी


धनबाद के छाताबाद (कतरास) की शख्सियत है। रेना जमील जो 2019 बैच की आईएएस आफिसर हैं। आईएएस ऑफिसर बनने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष झेला है।

कौन हैं रेना जमील
झारखंड के धनबाद, छाता बाद (कतरास) की रेना जमील की आठवीं तक की शिक्षा छाताबाद के एक सरकारी उर्दू स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने कतरास डीएवी +2 विद्यालय में नौवीं कक्षा से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की। फिर जूलॉजी विषय के साथ बीएससी किया । बाद में बीएड और एमएससी भी की। रेना की मां नसीम आरा ने भी उसी स्कूल से आठवीं तक की पढ़ाई की थी जहां से उन्होंने किया है। रेना के पिता मोहम्मद जमील अंसारी एक मेकैनिक हैं, टाटा कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। बड़े भाई रौनक इंडियन रेवेन्यू सर्विस में हैं। छोटा भाई इंजीनियर है और छोटी बहन अभी मास्टर्स कर रही हैं।

हर रोज 50 किलोमीटर कॉलेज आना जाना पड़ता था
रेना का कॉलेज घर से 25 किलोमीटर दूर था हर रोज उन्हें आने-जाने में 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। कभी ऑटो, कभी रिक्शा,कभी बस तो कभी-कभी उन्होंने पैदल भी स्कूल तक की दूरी नापी है। जूलॉजी ऑनर्स करने के दौरान रेना के दिमाग में वन अधिकारी बनने के ख्वाब मचलने लगे। उनके बड़े भाई जो की आईआरएस अॉफिसर हैं उन्होंने रेना को यूपीएससी की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

जब तक आईएएस नहीं बनीं तब तक कोशिश करती रहीं रेना

रेना ने 2014 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पहले अटेम्प्ट में सिलेक्शन नहीं हुआ। फिर दूसरे अटेंप्ट में 2016 में 882वीं रैंक मिली। इसके बाद उनका इंडियन इंफॉर्मेशन सर्विस में चयन हो गया था और उन्होंने आईआईएस सेवा को ज्वाइन कर लिया। लेकिन यपीएससी की तैयारी में लगी रहीं । 2017 में एक बार फिर से रेना ने यूपीएससी अटेंप्ट किया लेकिन प्रीलिम्स में फेल हो गईं।साल 2018 में रेना ने छुट्‌टी लेकर तैयारी की और 380 रैंक से यूपीएससी पास करके आईएएस बनने में कामयाब रहीं ।

नक्सलियों के इलाके में मिली पहली पोस्टिंग
साल 2019 में ट्रेनी के तौर पर रेना को पहली पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के बस्तर में मिली जो नक्सलियों का इलाका कहा जाता है। यहां उन्हें असिस्टेंट कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद अगली पोस्टिंग में वह एसडीएम बन गईं। रेना के पति रेयाज अहमद भी आईएएस अधिकारी हैं। देना फिलहाल शक्ति (छत्तीसगढ़) में बतौर एसडीएम पदस्थापित है।



Related Articles

Back to top button